भूमि विवाद में भा’ला घोंप किया ज’ख्मी ; अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत पटेढा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान भाला लगने से में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जख्मी पिता-पुत्र जिले के खैरा थाना अंतर्गत पटेढा गांव निवासी 45 वर्षीय अबुलहसन साह एवं उनका 25 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन साह बताये गये है.

दोनों जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. उपचार के दौरान अबुल हसन ने बताया कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और रॉड से पीटे जाने के बाद उसके पेट में गुप्ती घोंपने का प्रयास किया गया जो कि रोकने के क्रम में उसके हाथ में घुसकर आर पार हो गई. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उनके पड़ोसियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *