गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने को ले डीएम, डीडीसी व एसएसपी ने ओम एंटरप्राइजेज भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण कर वितरक को दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में रसोई गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया. उस दौरान डाकबंगला रोड स्थित डोमेस्टिक इंडेन गैस एजेंसी एवं ओम एंटरप्राइजेज (भारत गैस) सहित अन्य एजेंसियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया.Vनिरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने गैस एजेंसियों में उपलब्ध स्टॉक, वितरण प्रणाली, उपभोक्ताओं की भीड़ तथा टोकन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी एजेंसियों पर सीरियल टोकन नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी जानकारी मिल सके.

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किस तिथि तक बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है, इसकी सूचना प्रतिदिन प्रदर्शित हो. प्रशासन ने गैस एजेंसियों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का भी निर्देश दिया, जिससे उपभोक्ताओं को सही और त्वरित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को नियमित अंतराल पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : अभिषेक कुमार सिंह

ओम एंटरप्राइजेज (भारत गैस) के संचालक अभिषेक कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा, “एजेंसी में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. इन दिनों मांग थोड़ी बढ़ी है, जिससे भीड़ देखी जा रही है, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता होम डिलीवरी के माध्यम से बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही गैस का वितरण किया जा रहा है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए एजेंसी लगातार प्रयासरत है. निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *