46 हत्या/लूट सहित अनेक संगीन अपराधों में ढूंढ रही थी पुलिस ; कुख्यात अपराधकर्मी अयूब भी गिरफ़्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –   46 हत्या/लूट जैसे अनेक संगीन वारदातों में जिसे पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी, उसकी गिरफ्तारी सिवान पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से कर ली है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी अयूब खान बताया गया है जो की सिवान जिले के ग्यासपुर निवासी कमरूल खां का पुत्र है. जिसके खिलाफ बिहार सहित झारखंड में भी कई संगीन वारदात दर्ज है. बता दें कि सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिवान जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण हेतु अपराध के मुख्य शीर्ष के अंतर्गत वांछित / कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लागातार अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधकर्मी अयूब खां को मुजफ्फरपुर जिला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है.

Add

उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानों में अबतक ज्ञात 46 हत्या/लूट/चोरी/आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक कांड दर्ज हैं. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उपरोक्त घटना के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, महोदय सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी के संबंध में विस्तृत पूछ-ताछ की जाएगी. छापामारी टीम में अंचल निरीक्षक पुनि राजेश कुमार, जिला आसूचना ईकाई से पुनि राजु कुमार, पुअनि विनोद कुमार सिंह सहित जिला बल के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *