ड्यूटी पर मौजूद महिला ट्रैफिक पुलिस ने ब्रेजा कार को रूकने का किया इशारा तो चालक उसे टक्कर मार कर भागा, पर क्यों…?.

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत साढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित ब्रेजा कार ने ड्यूटी कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई. दुर्घटना के बाद चालक कार की गति बढाकर भाश्रग निकलने में सफल रहा. लेकिन उस महिला पुलिस ने उस कर की फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया. वहीं घायल महिला पुलिसकर्मी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान उनके पैर का एक्स-रे भी कराया गया. घायल महिला पुलिस कर्मी छपरा यातायात थाना की रंजू देवी बताई गई है. घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि वह साढा ढाला पर ड्यूटी कर रही थी,

तभी ब्रेजा कार तेज गति से आया उन्होंने रुकने का इशारा दिया तो वह उनके दाहिने पैर पर कार चढ़ाते हुए भाग निकला. उस दौरान वह सड़क पर गिर गई और जब तक अन्य यातायात पुलिस वहां पहुंचते तब तक कर भाग निकला था. लेकिन उन्होंने जमीन पर गिरते-गिरते अपने मोबाइल से कार का फोटो खींच लिया. फिलहाल घायल महिला पुलिसकर्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. लेकिन यह चर्चा का विषय बना है कि पुलिसकर्मी द्वारा रुकने का इशारा करने के बाद कार चालक आखिर गति बढ़कर क्यों भागा. जिसके कारण कार संदेह के दायरे में आ चुका है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *