डीएम ने मांझी प्रखंड, अंचल कार्यालय, मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व कौरू धौरू पैक्स का किया औचक निरीक्षण

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज मांझी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझी एवं कौरू धौरू पैक्स का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को पूर्ण रूप से साफ सुथरा रखने तथा सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने का निर्देश दिया गया. सभी आवास सहायकों के कार्यों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करने को कहा गया. दाखिल खारिज, परिमार्जन तथा भूमि मापी संबंधी सभी लंबित आवेदनों को एक माह के अंदर शत प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

 

प्रखंड कार्यालय परिसर में एक कमरा चिह्नित कर VLE को बैठाकर सभी सम्बन्धित आवेदनों को कार्यालय में ही आवेदकों से लेने की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया. भूमि सम्बन्धी विभिन्न सेवाओं के आवेदनों को जमा करने हेतु निर्धारित सरकारी दर तालिका को बड़े बैनर के माध्यम से उक्त स्थल पर प्रदर्शित करने को कहा गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को रोस्टर का सही ढंग से अनुपालन करने का स्पष्ट निदेश दिया गया.

कौरु-धौरु पैक्स गोदाम के निरीक्षण के क्रम में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति के कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान का क्रय कराने एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा मांझी को उक्त पैक्स गोदाम के बगल में अवस्थित ग्रामीण सड़क को मनरेगा के माध्यम से अविलंब ईंट सोलिंग कर पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही अंचलाधिकारी मांझी एवं थानाध्यक्ष मांझी द्वारा आयोजित शनिवारीय जनता दरबार की प्रक्रिया में शामिल होकर सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *