अखंड भारत दिवस पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने निकाला विशाल तिरंगा यात्रा

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – 14 अगस्त अखंड भारत दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा छपरा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व छपरा नगर निगम मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उपमेयर रागिनी देवी एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने किया. जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शहर के अनेक लोग शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए मेयर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में 900 फीट लंबा तिरंगा के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया है.

यह तिरंगा यात्रा छपरा शहर के नगर निगम परिसर से निकलकर नगर पालिका चौक से छपरा कचहरी, मौना साढा, कटहरी बाग होते हुए नगर का भ्रमण किया. जिसमें हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति गीतों पर जयकारा लगाते रहे. इस मौके पर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जय घोष से पूरा शहर देश प्रेम में डूबा रहा. वही देशभक्ति गीतों पर युवा भी थिरकते रहे. इस तिरंगा यात्रा का स्वागत शहर में विभिन्न मोहल्लों में सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *