होली पर्व को ले पुलिस केंद्र में मॉकड्रिल व टियर गैस फायर का किया गया अभ्यास

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  होली पर्व को लेकर सारण एसएसपी विनीत कुमार पूरी तरह एक्शन में दिख रहे हैं. उनके द्वारा होली को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहे हैं. उसी क्रम में आज होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस केंद्र में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. उक्त मॉक ड्रिल में वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहे तथा उनके नेतृत्व में दंगा नियंत्रण एवं टियर गैस के प्रयोग का अभ्यास कराया गया. अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्रवाई एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए.

टियर गैस के सुरक्षित एवं मानक अनुरूप प्रयोग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया कि होली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सारण पुलिस होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः तत्पर एवं प्रतिबद्ध है. होली के दौरान हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. वहीं सभी चौक-चौराहों पर सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *