मुशायरा व सेमिनार का आयोजन करेगा जिला उर्दू भाषा कोषांग ; पैनल का किया गया गठन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय के तत्वावधान में उर्दू भाषा व साहित्य के विकास तथा प्रचार-प्रसार के लिए होने वाला वार्षिक फरोग-ए उर्दू सेमिनार और मुशायरा आगामी जनवरी माह में आयोजित किया जाएगा. उक्त निर्णय जिला उर्दू भाषा कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी जेबा अर्शी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. एसडीसी जेबा ने बताया कि निदेशालय के आदेश के आलोक में एक पैनल का गठन किया गया है. जिसकी आज पहली बैठक आहूत की गयी. पैनल में उर्दू के सक्रिय विद्वानों को रखा गया है. जिसमें युनिवर्सिटी और कालेज के विभागाध्यक्ष शामिल हैं. उन्होंने पैनल में अन्य नाम जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया. बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने पर विचर विमर्श किया गया.

Add

इस दौरान सीनियर आलेख पाठक, डेलीगेट, जूनियर आलेख पाठक के रूप में निमंत्रित करने के लिए नामों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही आलेख के विषय पर भी विमर्श करते हुए उसमें भाषा एवं साहित्य के विकास में स्थानीय योगदान के पुट को शामिल करने पर सहमति बनी. इस अवसर पर आयोजित होने वाले मुशायरा को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया. कुल 10 शायरों को निमंत्रित किया जाना है. जिसमें स्थानीय कवियों के साथ बाहर के कवियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रो मजहर किबरिया, प्रो अलाउद्दीन खान, प्रो मो हसीब, प्रो अब्दुल खालिक, प्रो असलम, नदीम अहमद, मो हारून, रेश्मा तबस्सुम आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *