विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत ; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत नूर नगर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत नूर नगर गांव निवासी धीरेंद्र यादव की 51 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में की गई. हालांकि अचेत अवस्था में परिवार वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के बाहर निकली थी, तभी समीप के विद्युत पोल के संपर्क में आ गई और वह करंट लगने से गिरकर अचेत हो गई. जिसके बाद वह लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. वह इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *