₹25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN / GOPALGANJ – ₹25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार गिरफ्तार किया है. उस कुख्यात अपराधी के खिलाफ छपरा, सिवान, गोपालगंज के साथ उत्तर प्रदेश में भी तीन से चार दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है. जिसको लेकर पुलिस ने उसके ऊपर ₹25 हजार का इनाम भी रखा था. गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना ढाला के पास पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के ईनामी अपराधी को गोली मार गिरफ्तार किया है. पैर में दो गोली लगने के बाद उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. गिरफ्तार अपराधी का सारण जिला के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिनटोली गांव निवासी रामनाथ नट का पुत्र नाम अजय नट है. गिरफ्तार अपराधी पर गोपालगंज, सिवान, सारण के अलावा यूपी में भी 30 से 35 लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज है.

Add

गिरफ्तारी के बाद पुलिस हथियार बरामदगी को लेकर गई थी ढाला पर

बताया जा रहा है कि मीरगंज थाने की पुलिस अजय नट की गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए जा रही थी. उसी दौरान जिगना ढाला के पास अजय नट ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय नट को पैर में दो गोली लगी और मौके पर ही वह गिर गया. बताया जा रहा है कि गोरखपुर से गिरफ्तारी के बाद उसे गोपालगंज लाया गया था. अजय नट को लेकर उसके निशानदेही पर हथियार बरामद करने पुलिस जिगना ढाला के पास पहुंची थी, जहां उसने हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश किया था. अब पुलिस इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *