दहेज में नहीं दिया बाइक तो पहले कराया गर्भपात फिर हत्या कर शव को जलाया

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण विवाहिता का पहले तो गर्भपात करा दिया और विवाद के बाद समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. लेकिन, कुछ दिन बाद ही उसकी हत्या कर दिया और शव को जला भी दिया. जिसकी शिकायत इस मामले में विवाहिता के मायके वालों के द्वारा गड़खा थाने में की गई है. मामला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव का है. इस संबंध में मृतका के पिता ओमप्रकाश राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव में गोरख राय का पुत्र सुनील कुमार से अपनी पुत्री पूनम कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से बीते

वर्ष 27 फरवरी को कराई गई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही विवाहिता के ससुराल वाले बाइक और अन्य सामान को लेकर प्रताड़ित करने लगे. कई बार समझाने-बुझाने के बाद कुछ दिन शांत रहे जब मेरी बेटी गर्भवती हुई तो घर वालों और उसकी जेठानी द्वारा साजिश करके गर्भपात कर दिया गया. कुछ महीने पहले जब उनकी बेटी गर्भवती हुई तो उसकी जेठानी ने साजिश कर उसको प्रताड़ित शुरू किया. उसके गर्भ का नौवा महीना चल रहा था तभी उसके ससुर अनिल राय, जेठानी कल्याणी देवी, पति सुनील कुमार ने मिलकर हत्या कर दी और रात्रि में लाश जला दिया. पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर जांचपड़ताल में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *