चाकूबाजी में गंभीर व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर में पिछले दिनों चाकूबाजी में गम्भीर रूप से जख्मी व्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. गंभीर स्थिति में उसे छपरा से पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हुई है. वहीं उसके मौत की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी बिपिन सिंह बताया गया है. बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को दो लोगों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर थानाक्षेत्र के हरपुर में विवाद हुआ था. विवाद के दौरान ही भूमिहारा गांव निवासी रमेश सिंह ने उसे चाकू गोद दिया था.

Add

पेट में चाकू लगने के बाद घायल युवक के पेट का आंत बाहर निकल गया था. परिजन आनन-फानन में जख्मी को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा और फिर पटना रेफर कर दिया गया था पटना में इलाज के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. घटना की जानकारी जिसको भी मिली वह सन्न रह गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल बना है.

गांव में शव लाये जाने के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. घटना को लोगों ने काफी दुख जताया है. स्थनीय लोगों की मानें तो बिपिन और रमेश मित्र थे. दोनो एक साथ रहते थे. बिपिन पांच सौ रुपये रमेश से उधार लिया था. शनिवार को इसी उधार लिए रुपये को लौटाने की बात शुरू हुई थी और मामला मारपीट के बाद चाकू बाजी और हत्या तक पहुंच गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *