भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के इसुआपुर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध इकाई, पटना की टीम द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सोनू सिंह द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाया जा रहा है, जो अभी बिशुनपुरा एवं इसुआपुर के आस-पास है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसुआपुर थाना पुलिस टीम द्वारा थानान्तर्गत एस०एच०-90 के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया. वाहन चेकिंग के क्रम में 01 मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया एवं उसके कुछ दूरी पर 01 उजले रंग की स्कॉर्पियो रूकी.

Add

उक्त स्कॉर्पियो के चालक को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. स्कॉर्पियो के जांच एवं तलाशी के क्रम में कुल 623.88 ली० विदेशी शराब बरामद किया गया. पकड़ाये अभियुक्त अर्जुन कुमार से पूछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि यह शराब की खेप सोनू सिंह का है, जिसे मुझे अन्य जगहों पर पहुंचाने के लिए कहा गया है. इस संबंध में पकड़ाये अभियुक्त अर्जुन कुमार एवं अन्. 12 अभियुक्तो के विरूद्ध इसुआपुर थाना कांड सं0-122/25 दर्ज किया गया है. कारोबार में में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *