जिस नर्सिंग होम की जांच हुई पुनः उसी में गर्भपात के दौरान हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर तो पटना में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में फर्जी नर्सिंग होम की लंबी परिस्थित है वह हंगामा के बाद नर्सिंग होम की जांच तो होती है लेकिन कार्रवाई के नाम पर लीपापोती होती है. ऐसा ही एक मामला सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गर्भपात के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ी और पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई है. मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर फर्जी निजी नर्सिंग होम में गर्भपात के समय चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मरीज की हालत काफी बिगड़ गई. जिसे पटना इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.

मृत महिला की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी अवधेश राम की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है. मृतिका के स्वजन शव लेकर पटना से यदु मोड़ अवस्थित उक्त नर्सिंग होम पहुंचे और नर्सिंग होम में हंगामा करना चाहा तो वहां मौजूद कुछ दबंगों के द्वारा उन्हें डरा धमका कर भगा दिया गया. जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए. मृत महिला को तीन बेटी और एक पुत्र हैं. बताते चलें कि बीते दिनों डीएम के आदेशानुसार फर्जी तरीके से संचालित हो रहे नर्सिंग होम पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गयी थी.

Add

जिसमें इस अस्पताल पर भी छापेमारी हुई थी. परंतु उस मामले में कारवाई के बदलें उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. बता दें कि मशरक के अलग-अलग इलाकों में फर्जी तरीके से नर्सिंग होम संचालित किये जा रहे है. बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में करीब तीन दर्जन अवैध नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है. बीते दिनों पहले भी नगर पंचायत के एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *