अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. महिला की मौत जहां सर्पदंश से हुई है. वही एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से तो अन्य व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है. छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामनगर शिव टोला मोहल्ला में टोटो मिस्त्री की मौत करंट लगने से हो गई. मृत मिस्त्री की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर शिव टोला निवासी इंद्रदेव प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र अजय प्रसाद के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारिश के दौरान घर से बाहर पोल के समीप लघुशंका करने के दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया और जब तक उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

जबकि, दूसरी घटना में छपरा-सोनपुर रेल खंड के छपरा कचहरी स्टेशन के समीप डाउन ग्वालियर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक सहरसा जिले का रहने वाला पूलो मेहता का पुत्र कामेश्वर मेहता बताया जाता है. इस संदर्भ में कचहरी थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मृतक जेपी यूनिवर्सिटी मैं पियुन का काम करता था और वह शहर में ही क्वार्टर लेकर आता था. वह छुट्टी लेकर अपने घर सहरसा जा रहा था कि तभी ग्वालियर ट्रेन से गिर गया. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के द्वारा जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं पुलिस के द्वारा परिजनों को इस संदर्भ में जानकारी दे दी गई है. परिजन भी सहरसा से छपरा के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया.

जबकि, तीसरी घटना में शौच करने खेत की तरफ जा रही है एक महिला को सर्प ने डस लिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां देखते ही देखते उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. मृत महिला जिले के कोपा थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी सुदर्शन यादव की 43 वर्षीय पत्नी सविता देवी बताई गई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह शौच करने के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां हाथ में किसी विषैले सर्प ने डस लिया. जिसके बाद वह भाग का घर पहुंची और सांप काटने की बात बताई. जिसके बाद वह लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान स्थिति बिगड़ती गई है और उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *