बकरी चराने जा रहे एक वृद्ध को अनियंत्रित बाइक ने रौंदा ; उपचार के दौरान मौत के बाद परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से बकरी चराने जा रहा एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत उपचार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. मृत वृद्ध की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के 60 वर्ष के पुत्र रामायण महतो के रूप में की गई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

Add

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बकरी चराने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे. उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद उनका सिर फट गया और गंभीर स्थिति में उन्हें दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *