कुख्यात नक्सली राजू सहनी उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस और STF टीम के संयुक्त अभियान में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के वांछित नक्सली राजू सहनी उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. जो कि पानापुर थाना क्षेत्र के मरवा बसहिया गांव निवासी हरिहर साहनी का पुत्र है. बताया जा रहा है कि उसके पिता भी नक्सली वारदातों को ले अभी जेल में ही है. बता दें कि प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर STF एवं पानापुर थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर पानापुर थाना कांड संख्या-08/11 तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट में वांछित अपराधकर्मी राजू सहनी उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Add

बता दें कि लंगड़ा के खिलाफ पानापुर थाना में तीन नक्सली और आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में पानापुर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी एवं STF टीम शामिल थे. बताया जा रहा है कि वह नक्सली लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में थी. इसी बीच गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वह गांव में आया है जिसके बाद पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *