पंचायत उप निर्वाचन तथा नगर पंचायत एकमा के उप मुख्य पार्षद के रिक्त पद पर चुनाव को ले डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत उप निर्वाचन तथा नगर पंचायत एकमा के उप मुख्य पार्षद के रिक्त पद पर चुनाव हेतु समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई. जिले के 19 प्रखंडों में होनेवाले पंचायत उप निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्रतिदिन के नामांकन का दैनिक प्रतिवेदन लेने का निदेश दिया गया. सभी BDO को EVM की आवश्यकता का आकलन कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया. कार्मिकों का चयन कर मतदान प्रक्रिया हेतु सुव्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निदेश दिया गया. सभी SDO को विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया.


नगर पंचायत एकमा के निर्वाचन हेतु e voting के लिए दिनांक 22.06.25 तक मतदाताओं का निबंधन कराते हुए निबंधन के उपरांत सभी संबंधित मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें.
बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *