होमगार्ड जवान ने थाने में ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ; मौके पर मौत

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के असाव थाना परिसर में होमगार्ड के जवान ने खुद को गोली मार ली. घटना बीती देर रात रात करीब 11.30 बजे की है. जवान ने सरकारी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली है. मृतक जवान की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी श्रीराम गोंड के 33 वर्षीय पुत्र राजकुमार गोंड के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रात के समय अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी. जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजकुमार खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं. उनकी सर्विस राइफल पास में पड़ी थी. उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

मानसिक तनाव में खुदकुशी की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *