बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का किया गया तबादला ; कार्तिकेय बनाये गये पटना के नए SSP

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  बिहार में बढ़े अपराध को लेकर बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. बता दें कि राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं से हो रही फजीहत के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी पटना समेत कई जिलों के एसपी का तबादला कर दिया है. सरकार ने कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया SSP बनाया है. गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. जहां पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा को बनाया गया है. कार्तिकेय इससे पूर्व पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर थे. वहीं पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल का समादेष्टा बनाया गया है.

Add

वही बिहार पटना अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को पटना विधि व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जबकि, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को पटना विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शैशव यादव को पटना का सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर को पटना ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक, पटना विशेष शाखा पुलिस अधीक्षक जी विनीत कुमार को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक, प्रमोद कुमार यादव को पटना अपराध अनुसंधान इकाई पुलिस अधीक्षक (डी), मुजफ्फरपुर के पुलिस

अधीक्षक विश्वजीत दयाल को जमुई का पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का पुलिस अधीक्षक, जमुई पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद को बिहार पुलिस और सेवा आयोग का पुलिस अधीक्षक, पटना पूर्वी नगर पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत को पूर्णिया का पुलिस अधीक्षक, पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस को सुपौल का पुलिस अधीक्षक, भानु प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक, परिचय कुमार को पटना पूर्वी नगर पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण को मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक एवं पटना नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीक्षा को मध्य पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *