पिता को दी गाली तो बेटे ने मार दी गोली ; अफरोज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  आरा जिला अंतर्गत टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ला में बाइक मैकेनिक मो अफरोज की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है. साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तारी सिंगही क्षेत्र से की गई। गिरफ्तार शिवम सिंह बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का निवासी है. वह वर्तमान में तरी मोहल्ला में रह रहा था। इसकी जानकारी आज शाम सदर एएसपी राजकुमार साह ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि घटना की रात सीके रोड स्थित एक चाय दुकान पर मुख्य आरोपित, उसके पिता तथा मृतक अफरोज के बीच गाली-गलौज हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पिता को गाली दिए जाने से आक्रोशित होकर उसने बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है. हथियार के संबंध में पूछताछ में उसने बताया कि यह पिस्टल उसे बामपाली इलाके के उसके साथी सोनू ने दी थी. इससे पूर्व पुलिस ने बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसने घटना में सहयोग किया था। दोनों आपस में ममेरे भाई बताए जाते हैं.

पिता को खोज रही पुलिस

इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि वारदात के समय आरोपित द्वारा पहने गए कपड़े भी साक्ष्य के रूप में बरामद कर लिए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में भी उसका हुलिया सामने आया था. पुलिस उसके पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि एक अप्रैल की रात सीके रोड स्थित चाय दुकान के पास बाइक मैकेनिक मो. अफरोज के साथ शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह, सत्यम कुमार तथा चार-पांच अज्ञात लोगों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक के भाई मो. शमी अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह एवं सत्यम कुमार को नामजद किया गया है. साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है. प्रारंभिक जांच में बाइक बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आई थी. घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ था. मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि सरोज सिंह के उकसाने पर शिवम सिंह ने पिस्टल से अफरोज के सीने के बाएं हिस्से में गोली मार दी थी. इसके बाद अफरोज जान बचाने के लिए भागा, लेकिन सत्यम कुमार ने पीछा कर उसे दोबारा गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *