पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार ; कहा एएसआई को मकान खाली करने के लिए कहा तो कर दिया ये हाल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र निवासी त्रिभुवन प्रसाद की 30 वर्षीय पुत्री किरण कुशवाहा ने एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष को ज्ञापन सौंपकर मांझी थाना पुलिस पर बर्बरता पूर्ण पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि उनके घर पर में मांझी थाना की एएसआई किराए पर रहती है. उनको मकान खाली करने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा वर्दी का रौब दिखाते हुए मांझी थाना में उनके खिलाफ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की और मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ उनके घर पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई.

पुलिस द्वारा उन्हें, उनकी ननद रुबी कुमारी कोइरी, भाई 29 वर्षीय अरुण कुमार एवं 24 वर्षीय मोनू कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हुए हैं. उनका आरोप है कि मकान खाली करने की बात कहने पर वह गुस्से में आ गई और उनके ऊपर आरोप लगाकर थाना पुलिस के साथ मारपीट की गई है. वही इस मामले में मांझी थाना अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस उनके घर कैसे सिलसिले में कानूनी कार्रवाई करने गई थी, जिस पर उन लोगों के द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई है. जिसको लेकर थोड़ा-सा बल प्रयोग करना पड़ा है. मारपीट की कोई बात नहीं है. वहीं इस मामले में एसपी के द्वारा जांच का निर्देश दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *