जदयू नेता के पुत्रों के साथ मारपीट, पत्नी भी जख्मी ; रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा में फिर जदयू नेता के पुत्रों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी किया गया है, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मकदुमगंज गांव का है. जख्मी में जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष शंभू मांझी की 35 वर्षीय पत्नी कुसुम रानी, 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार रंजन व 15 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार रंजन शामिल है. घटना के संबंध में जदयू नेता ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनसे ₹10 हजार की रंगदारी भी मांगी गई थी. जिसको लेकर मारपीट की गई है.

बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ मारपीट की. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. बता दें कि बीती रात शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला निवासी जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान के 20 वर्षीय पुत्र इंतखाब खान को उसके घर के बाहर ही चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया था. उस दौरान बीच बचाव करने के क्रम में उसकी बहन निकहत परवीन भी जख्मी हुई थी.

इस घटना का संबंध में बताया जाता है कि वह जिम से लौट रहा था उसी बीच शिशु पार्क के समीप कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया. जिसके बाद वह नई बाजार अपने घर के बाहर बैठा था, तभी चार-पांच बाइक से करीब दस युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे. उसी दौरान एक युवक चाकू निकालकर उसके उपर वार करना शुरू कर दिया. उस दौरान उसके बाजू पर चाकू के दो जख्म बने. उस मामले में जख्मी के बयान पर सात युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *