घर में सोते रह गए बुजुर्ग की दंपति और चोरों ने 3 लाख नकद समेत लाखों की कर ली चोरी ; आकस्मिक बीमारी को लेकर दंपति घर में रखता था नकद रुपए

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत स्थित फिरोजपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और करीब ₹3 लाख नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. उस दौरान बुजुर्ग दंपति घर में सोते रह गए और सुबह आंख खुली तो उन्हें पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. पीड़ित परिजनों के अनुसार करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है. चोरी की घटना फिरोजपुर गांव निवासी नवल सिंह व राघो सिंह के घर में हुई है. राघो सिंह के घर के मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश किया गया लेकिन दरवाजा का लकड़ी गिरने से घर के लोग जग गए.

जिससे इनके घर मे कोई क्षति नही पहुंचा. वहीं पीड़ित नवल सिंह के घर से ₹3 लाख नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. उस दौरान चोरों ने ₹3 लाख नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि चोरी गए सामानों में सोने का हार, चेन, टॉप्स, कंगन, मंगलसूत्र, जिउतिया, झुमका, चांदी की पायल, चांदी के सिक्का, दीपक, प्लेट और लगभग तीन लाख रुपये नकद की चोरी की गई है. बताया है कि घर मे पति पत्नी सोए हुए थे.

चोर आगे से घर पर चढ़ कर आंगन में उतर गए और घर के आलमीरा, पेटी, ड्राम, अटैची तोड़कर पैसा गहना लेकर फरार हो गए. फिर घर से कुछ दूरी पर अटैची, पेटी तोड़कर सामग्री निकाले हैं. वहीं लोगो का मानना है कि चोर सोए अवस्था मे खिड़की के पास चोर रासायनिक इत्र छिड़कर लोगो को अचेत अवस्था मे कर दे रहे है तथा आराम से घर को खंगाल कर लाखो की समपत्ति ले उड़ रहे है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अमनौर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और तहकीकात कर छापेमारी शुरू कर दिया है. वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *