कृष्णा होटल में हो रही थी रासलीला ; दो जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में धराये, दो लोग अनैतिक देह व्यापार में भेजे गए जेल

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जनताबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा होटल में रासलीला हो रही थी. जहां रासलीला करने के लिए पड़ोसी जिला से भी मनचले युवक आया जाया करते थे. इसकी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची जनता बाजार थाना पुलिस ने टीम के साथ छापामारी कर वहां से दो जोड़ा को आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरे से बरामद किया. जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तार किये गए युवकों में सारन जिला के कोपा थाना

Add

अंतर्गत साधपुर गांव निवासी चंदन कुमार यादव एवं सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव निवासी रंजीत कुमार गिरी शामिल हैं. हालांकि उस दौरान होटल संचालक भाग निकलने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि जनताबाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर नदिया पार गांव में आकाश कुमार के द्वारा कृष्णा होटल का संचालन किया जाता है. जहां अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनताबाजार थाना द्वारा टीम गठित कर कृष्णा होटल में छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में 02 युवक एवं 02 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. जिसमें 02 युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जनताबाजार थाना कांड सं0-119/25 Immoral Traffic Prevention act दर्ज किया गया है. इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में जनताबाजार थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *