ट्रक में लगी भीषण आग ; धू-धू कर जल गया ट्रक

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर सरायबक्स गांव के समीप आज अचानक एक ट्रक में आग लग गई. फिर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सरायबक्स के समीप एनएच के किनारे एक ट्रक खड़ी थी तभी ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने लगा.आग लगते ही चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई.

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी भेल्दी पुलिस व फायर ब्रिगेड विभाग को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. ट्रक के बीच में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. जहां चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रक जल गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *