भारत पाक युद्ध में शहीद सारण के इम्तियाज को सीएम ने दिया 50 लाख का सम्मान राशि ;

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   भारत-पाक युद्ध में शहीद सारण जिला के गड़खा प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज छपरा पहुंचे, जहां उनके द्वारा शहीद जवान के घर पहुंच कर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा एवं अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा.

 

साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी. शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर तक ग्रामीण पथ का नामकरण किया जायेगा. जलाल बसंत पंचायत में गांव के प्रवेश स्थल पर शहीद द्वार का निर्माण कराया जायेगा. नारायणपुर गांव में एक नये स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण किया जायेगा. शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर एक स्मारक का भी निर्माण किया जायेगा.

Add

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान प्रौवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सारण प्रमण्डल के आयुक्त गोपाल मीणा, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के भाई मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद असलम तथा पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा सहित उनके परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *