नदी में स्नान करने गई युवक की डूबने से मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे पानी से निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत युवक जिले के मांझी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी भोला यादव का 22 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह गांव स्थित नदी तट पर स्नान करने गया था,

जहां पैर फिसलने के कारण डूबने लगा. जिसके बाद आनन-फानन में उसे नदी से निकाल कर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने पर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वही सदस्य ताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *