सरकारी गली के अतिक्रमण पर विवाद ; डीएम से शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंचे अमीन

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा में अतिक्रमण एक बहुत बड़ी समस्या है. कहीं मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा का अतिक्रमण है तो कहीं सरकारी गली और गैरमजरूआ जमीन का भी अतिक्रमण कर लिया गया है. मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्याम चौक मोहल्ला स्थित विद्यालय के समीप का है, जहां सरकारी गली को दबंगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है और उसे अपना निजी जमीन बताया जा रहा है.

 

इस मामले में मोहल्ले के एक व्यक्ति के द्वारा जिलाधिकारी अमन समीर से इसकी शिकायत की गई तो उनके द्वारा जांच का निर्देश किया गया. वहीं जांच के क्रम में आज संध्या पहर सरकारी अमीन राजेंद्र राय मौके पर पहुंचे और जमीन की मापी की गई. उस दौरान उन्होंने बताया कि दो मकान के बीच में 10 फुट की गली है. जिसे अतिक्रमण किया गया है. वही दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी वहां जमा हो गए और उन लोगों के द्वारा उस गली की जमीन को निजी जमीन बताया जाने लगा.

जिस पर अमीन के द्वारा सरकारी जमीन और उसका नक्शा दिखाया गया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे. जिसको लेकर मोहल्ले में नोक-झोंक भी हुई. इस मामले में पूछे जाने पर सरकारी अमीन ने उक्त गली को सरकारी गली बताते हुए कहा कि उक्त गली वास्तव में 10 फीट की है लेकिन 9 फीट ही दिख रहा है. 1 फीट अतिक्रमण के साथ गली को भी मोहल्ले के कुछ लोगों के द्वारा घेरा जा रहा था. जिसको लेकर विरोध विवाद हुआ है. जो भी गली को छज्जा निकाल कर अतिक्रमण किए हुए हैं उसे तोड़ा जाएगा. इस मामले में उनके द्वारा रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *