कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को अपराधियों ने उतारा मौ’त के घाट ; सड़क जाम

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिला अंतर्गत महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक स्थित केनरा बैंक के समीप बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि छात्र भानू सिंह कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान अपराधियों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. मृत छात्र की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के भरोसा कुंवर टोला निवासी सुधीर सिंह के पुत्र भानु कुमार सिंह के रूप में हुई है.

घटना से आक्रोशित लोगों ने राजेंद्र चौक को जाम कर प्रदर्शन किया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. बताया जा रहा है कि छात्र भानू सिंह प्रतिदिन की तरह आज भी कोचिंग पढ़ने महाराजगंज गया हुआ था. जब वह कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था तभी राजेंद्र चौक पर अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को महाराजगंज अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *