दो पिकअप वैन विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने दो पिकअप वैन विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दरियापुर थाना को 02 पिकअप से विदेशी शराब लाये जाने तथा जिलान्तर्गत छोटे शराब कारोबारियों को सप्लाई किये जाने की आसूचना प्राप्त हुई.

उक्त सूचना के आधार पर दरियापुर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए 02 पिकअप पर लदी हुई कुल-5975.64 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं 02 पिकअप जब्त कर तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार कारोबारियों में वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवान टोक निवासी स्व बम बहादुर राय का पुत्र राकेश कुमार, तिसिऔटा थाना क्षेत्र के लोमा उसराहा गांव निवासी रामजतन का पुत्र प्रमोद कुमार,

तिसिऔटा थाना क्षेत्र के लोमा उसराहा गांव निवासी धनकी मांझी का पुत्र मोहन मांझी शामिल हैं. जिनके खिलाफ कांड सख्या-328/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी में तीन कारोबारियों के साथ दो पिकअप, 5975.64 लीटर विदेशी शराब एवं तीन मोबाइल जब्त किया गया है. छापेमारी टीम में दरियापुर थाना प्रभारी रितेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *