हीट स्ट्रोक से स्वास्थ्य विभाग के छिड़काव कर्मी समेत दो की मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हीट स्ट्रोक के कारण लगातार मौतें हो रही है. आज छपरा सदर अस्पताल स्थित मलेरिया विभाग के एक छिड़काव कर्मी की मौत छिड़काव के उपरांत हो गई. मृत स्वास्थ्य कर्मी जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत योगिया गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष सिंह का 42 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह बताये गये है, जो कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्याम चक मोहल्ला स्थित अपने घर पर रहते थे. इस सूचना के बाद सदर अस्पताल के मलेरिया, कालाजार विभाग के कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी गई. उस दौरान अस्पताल कर्मियों ने बताया कि कालाजार के छिड़काव को लेकर प्रदीप की ड्यूटी सदर प्रखंड के नवाडीह गांव में लगी थी.

आज छिड़काव करने के बाद वह लौट रहे थे उसी बीच गिर पड़े और उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. उनकी मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है. वहीं लू लगने के कारण प्रसव उपरांत एक महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत महिला रिविलगंज थाना क्षेत्र के विजय राय के टोला निवासी शंकर चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी बताई गई है. बताया जाता है कि आज सुबह में उसने एक बच्चे का जन्म दिया था और दोपहर बाद एकाएक तेज बुखार होने के कारण बेसुध हो गयी.

आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया था. वही आधा दर्जन मरीजों को स्थिति गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक पेसेंटो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. एकाएक तेज बुखार, दर्द एवं बेसुध हुए मरीजों का शिकायत होने के बाद अस्पताल पहूंच रहे हैं. मेडिकल टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है. वही गंभीर स्थिति में मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है. सदर अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उपचार के दौरान ज्योति की मौत हुई है. विदित हो कि गत एक सप्ताह में रिविलगंज में डायरिया एवं हीटवेव का प्रकोप बढ़ा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *