भोजपुरी के शेक्सपियर व लोककवि भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – भोजपुरी के शेक्सपियर व लोककवि भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों एवं उनके परिजनों को जब हुई तो कुतुबपुर गांव स्थित भिखारी आश्रम पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए व इस घटना की सूचना के बाद डोरीगंज थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर एक चौकीदार को भेजा जिसकी मौजूदगी में लोगों ने प्रतिमा की सफाई की.

इस संबंध में भिखारी ठाकुर के प्रपौत्र राकेश ठाकुर ने बताया कि यह गांव के कुछ शरारती तत्व मनचले युवको की करतूत है. जिसे रात में अंजाम दिया गया और इसकी जानकारी हमलोगो को सुबह हुई. उनके प्रपौत्र ने बताया कि भिखारी आश्रम पर अक्सर ऐसे तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है,

जहां दिनभर तास के पत्ते खेले जाते हैं. उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में सारण एसपी को मेल करने के साथ ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय नेता एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षोभ प्रकट किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *