दहेज उत्पीड़न की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला ; दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी

0 minutes, 1 second Read

Muzaffarpur Desk –  पुलिस महानिदेशक बिहार के मुजफ्फरपुर में दहेज उत्पीड़न की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर लड़का पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडा से हमला कर दिया. जिसमें पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र का है. बता दें कि ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव निवासी महेंद्र भगत के 18 वर्षीय पुत्र ज्योतिष मोहब्बतपुर गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई.

जिसके बाद पंचायती करवाई गई और ज्योतिष को उक्त लड़की से शादी करना पड़ा. क्योंकि शादी से इंकार करने पर उसे 10 लाख रुपया जुर्माना के रूप में देना पड़ता. जनवरी 2023 में दोनों की शादी करवा दी गई. दोनों वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगे. कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर नोकझोंक होना शुरू हो गया. जिसके बाद लड़की अपने मायके चली गई. लड़के वाले लड़की को समझा बुझा कर घर वापस ले आए.

लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से दोनों की दहेज के लिए लड़ाई हुई. लड़की फिर अपने मायके चली गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने देवरिया थाना में दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज करवाया. पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों का सुलह करवाना चाहा. लेकिन ज्योतिष के घर वाले राजी नहीं हुए. देवरिया पुलिस केस की जांच करने जब ज्योतिष के घर गई तो घर वाले आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

जिसमें दरोगा प्रवीण कुमार, जमादार लक्ष्मण राम, महिला सिपाही नेहा कुमारी, सिपाही सौरभ कुमार, विकाश कुमार और मनोज कुमार सिंह जख्मी हो गए. घायलों का इलाज पारू पीएचसी में करवाया गया. मामले की जानकारी एसडीपीओ सरैया को दी गई. जिसके बाद एसडीपीओ सरैया, पारू, सरैया और जैतपुर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. मौके से ज्योतिष के दादा जयलाल भगत, उसकी दादी लखपति देवी, ज्योतिष की भाभी पिंकी देवी और धरमेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

इस सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि दहेज मामले में पुलिस जांच करने गए थी. उस दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया. मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *