बाइक सवार अपराधियों ने झपट लिया ₹1.50 लाख का थैला

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक थाना अंतर्गत बैंक से रूपये निकाल झोला में रखकर घर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार अपराधियों ने ₹1.5 लाख का थैला झपट लिया. जिसके बाद बाइक की गति बढ़ाकर आसानी से फरार हो गये. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ किया. तब तक अपराधी रूपये से भरा झोला ले फरार हो गए थे.

वहीं घटना की सूचना पर मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और थाना क्षेत्र की सीमा सील कर चौक-चौराहो पर सघन वाहन जांच अभियान चलाना प्रारंभ किया. बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी व बंगाल पुलिस से सेवानिवृत्त अखिलेश सिंह अपने पुत्र के साथ भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर शाखा से ₹1.50 लाख रूपये निकाल झोला में रख बाइक से घर जा रहे थे.

उसी बीच चैनपुर गांव के समीप अपाची से दो अपराधी आये और झपट्टा मार ₹1.50 लाख का थैला झपट कर फरार हो गये और पिता-पुत्र शोर मचाते रह गये. जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. हालांकि समाचार प्रेषण तक पीड़ित ने थाना में बयान दर्ज नहीं कराया है. मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *