अनुदानित यूरिया खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान ; सड़क जाम कर काटा बवाल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सरकारी अनुदान से मिलने वाले उर्वरक यूरिया को लेकर सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड में किसानों ने अनुदानित यूरिया खाद मिलने में हो रही परेशानी को लेकर सड़कों पर उतर गये और जमकर बवाल काटा. आक्रोशित किसानों ने खाद वितरक हिंदुस्तान बीज भंडार के सामने एसएच 90 को जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. किसानों का कहना था कि खाद होते हुए भी वितरक खाद का वितरण नहीं कर रहे हैं.

वहीं खाद वितरक मेराज अहमद का कहना है की सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी हुई है. यह समस्या पूरे बिहार स्तर पर हुआ है. उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्वर ठीक हो जाएगा यूरिया का वितरण कर दिया जाएगा. इस बीच सड़क जाम करने वाले किसानों को इसुआपुर के अंचल अधिकारी पुष्कल कुमार, एमओ प्रभारी नीरज गुप्ता, थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार ने समझा-बुझाकर शांत कराया.

जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ. प्रदर्शन करने वालों में मुनीलाल राय, नवल किशोर कुमार, राम बहादुर राय, चंद्रमा राय, संजय राय, धनु लाल राय, अर्जुन कुमार, गुड्डू यादव, जावेद अख्तर, रविंद्र शर्मा, प्रमोद राय, रोहन राय सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *