सारण में जहरीली शराब कांड मामले की जांच को लेकर ह्यूमन राइट्स काउंसिल पटना की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना का किया निरीक्षण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहरीली शराब से मृत हुए लोगों की जांच को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल पटना की टीम मंगलवार को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मशरक थाना पहुंची‌. जहां टीम पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी सहित 9 सदस्यी टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया. इस संदर्भ में जांच टीम के पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा स्टॉक रूम से लेकर ओपीडी, जांच कक्ष को मुख्य रूप से जांच पड़ताल किया गया.

जहरीली शराब के कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का विस्तृत जानकारी लिया गया. कितने मरीज को स्वास्थ्य केंद्र सदर रेफर किया गया उसका जांच पड़ताल किया गया. जांच टीम के द्वारा मुख्य बिंदु रहा कि जहरीली शराब बिहार में पहुंचा तो कैसे पहुंचा. जबकि इसको लेकर जिला के हर बॉर्डर को सील किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद प्रशासन चुप कैसे है. अगर लोग शराब नहीं पीते तो बीमार नहीं होते.

स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ प्रभारी से बात कर स्वास्थ विभाग संबंधित स्वास्थ सामग्री की जानकारी ली गई है. उन्होंने बताया कि इस कांड में प्राप्त जानकारी का ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय एवं सारण जिलाधिकारी को सौंपा जा चुका है. जांच संबंधित बातों को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि जांच टीम को जो भी जानकारी चाहिए थी उसे उपलब्ध कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *