छपरा में जदयू नेता के पिता को अपराधियों ने मारी गोली

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले में बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता के पिता को गोली मार दी. जिसके बाद अपराधी फरार हो गए हैं. हालांकि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव का है. जख्मी व्यक्ति मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी जदयू नेता नीरज मिश्रा के पिता धनंजय मिश्रा बताये गये हैं. उनको अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है.

जख्मी धनंजय मिश्रा को एकमा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर यह फायरिंग की गई है और आरोपियों की पहचान कर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव कुमार अमन के द्वारा बताया गया कि हालांकि गोली उनके शरीर में नहीं पाया गया है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *