कोढ़ा में गिरफ्तार हुआ सिवान के कई लूट कांड का‌ मास्टरमाइंड ; लाखों रुपए बरामद

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  कोढ़ा थाना पुलिस ने सिवान जिले के तीन अलग-अलग मामलों में छिनतई की गयी 4 लाख राशि बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित अमर कुमार पिता बैजनाथ पासवान, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड नं-01 को गिरफ्तार कर सिवान पुलिस को सौंप दिया. सिवान जिले में पचरुखी सराय थाना और मुफ्फसिल महादेवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की तीन घटनाएं हुई थी. पुलिस जांच के बाद पता चला कि इन वारदातों में कटिहार जिले का एक अपराधी शामिल था.

Add

कोढ़ा थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमर कुमार को धर दबोचा और उसके पास से 4 लाख रुपये बरामद कर लिया. पचरुखी सराय थाना, सिवान कांड संख्या 151/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना सिवान कांड संख्या 138/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना, सिवान, कांड संख्या 142/25 छिनतई राशि 50,000 राशि अमर कुमार, पिता बैजनाथ पासवान को गिरफ्तार कर छिनतई राशि बरामद कर सिवान पुलिस को सौंप दी गयी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *