होमगार्ड जवान के घर से लाखों की चोरी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत कोहड़ा मठिया गांव में होमगार्ड के जवान विनय पूरी के घर में घुसकर चोरों ने आभूषण, कीमती गरम कपड़े, कंबल एवं नकद समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. खटपट की आवाज सुनकर परिजन जगे तो घर में कुछ लोगों को देखकर उनके द्वारा शोर मचाया गया. शोर मचाने पर चोर कीमती सामान समेटकर भाग निकले. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है.

बताया जा रहा है कि रात्रि भोजन के बाद परिवार वाले घर में सो रहे थे. तभी देर रात्रि उन्हें घर में खटपट की आवाज सुनाई दी. जब वे लोग जगे तो देखें कि घर कुछ लोग मौजूद है. जिसके बाद उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोर घुस गए हैं और उनके द्वारा शोर मचाया गया. शोर सुन कर चोर भाग निकले. हालांकि जाते-जाते चोर घर के बॉक्स में रखे नकद, आभूषण एवं कीमती सामान लेकर चले गए. इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत की गई है. वहीं पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *