भीषण अगलगी में 30 घर जलकर स्वाहा ; उजड़ने से बच गया एक गांव

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत अंतर्गत यादव टोला गांव में भीषण आग लगने से 30 घर जलकर स्वाहा हो गया. हालांकि ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के कारण पूरे गांव को उजरने से बचा लिया गया. अगर कुछ देर और हो जाती तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता और पूरा गांव जलकर स्वाहा हो जाता. वही अग्निकांड पीड़ित परिवारों ने सीओ और बीडीओ को घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित होकर एन एच 227 ए राम-जानकी पथ पर बैठ कर आवागमन ठप्प कर दिया.

घटना के विषय में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि यादव टोला गांव में एकाएक आग लग गई. परिवार के बच्चे और महिलाएं घरो में तेज धूप की वजह से सो रहें थें. वही पुरूष सदस्य गेहूं की दवनी में लगें हुए थे. आग तेज पछुहा हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया. मौके पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग के विकाराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

वहीं आग के विकाराल रूप के आगे फायर ब्रिगेड की टीम भी पीछे हट गई. मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने पानापुर, तरैया और मढ़ौरा से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया तब तक आग ने 30 घर जलाकर राख कर दिया. घटना में लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति का नुक़सान हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *