फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ट्रैक्टर चालक की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव के समीप फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ट्रैक्टर चालक की मौत मौके पर हो गई. मृतक जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़की सवरी गांव निवासी कैलाश महतो का 25 वर्ष उम्र तेजन कुमार महतो बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर चलाता था.

वह डोरीगंज निवासी ट्रैक्टर मालिक के घर ट्रैक्टर जमा करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था, उसी बीच गड़खा थाना अंतर्गत मुबारकपुर फोरलेन के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकलने में सफल रहा.

सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद इस घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *