सारण एसपी ने महिला थाना एवं जलालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण के दौरान कहा सभी कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने महिला थाना एवं जलालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. महिला थाना के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सलामी परेड लिया तथा उसके उपरांत थाना पर उपस्थित महिला थानाध्यक्ष हेमलता सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण करने, विधि-व्यवस्था संधारण, कांडो के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन एवं वांछितों की गिरफ्तारी तथा पूर्व के कांड में प्राप्त कुर्की/वारंट का तामिला कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान थाना भवन/परिसर, पुलिस पदाधिकारी/बल के आवासीय बैरेक का भ्रमण कर साफ-सफाई/रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जंच की. जंच के दौरान अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार हेतु कई निर्देश दिया. उस दौरान थानाध्यक्ष महिला थाना को थाना में लंबित कांडों का निष्पादन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया.

साथ हीं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की जिन महिला पुलिस पदाधिकारी की रात्रि ड्यूटी न हो उन्हें निश्चित रूप से प्रातः 04ः00 बजे पर्याप्त बल के साथ शहरी क्षेत्र में गस्ती भेजे तथा गस्ती जाने वाली महिला पुलिस पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे गस्ती वैसे पार्क के आस-पास करें जहॉ ज्यादा महिला मार्निंग वाक करती हो तथा ऐसे कोचिंग संस्थान के आस-पास जहां छात्राएं कोचिंग में अल सुबह पढ़ने के लिए जाती है.

ताकि, पुलिस की उपस्थिति से महिलाओं के बीच सुरक्षा का भाव बढ़े तथा छिनतई एवं छेड़खानी की घटना पर पूर्णतः अंकुश लग सके. वहीं जलालपुर थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सलामी परेड लेने के उपरांत थाना पर उपस्थित सभी चौकीदारों का चौकीदारी परेड लेकर उन्हे उनके कर्तव्यों के विषय में बताते हुए कर्तव्यों के निर्वहन संबंधि आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

तत्पश्चात थाना पर उपस्थित थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों/कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं कांडो के गुणवतापूर्ण त्वरित निष्पादन एवं वांछितों की गिरफ्तारी तथा पूर्व के कांड में प्राप्त कुर्की/वारंट का तामिला कराने एवं दागियों के संदर्भ में विस्तृत जंच करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान थाना भवन/परिसर, पुलिस पदाधिकारी/बल के आवासीय बैरेक का भ्रमण कर साफ-सफाई/रख-रखाव तथा थाने में जब्त वाहनों का नीलामी हेतु संबंधित को प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक निर्देश देने के उपरांत थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जंच की. जांच के दौरान अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार हेतु कई निर्देश दिया गया. वहीं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गस्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने आगंतुको का विशेष ध्यान रखते हुए थानाध्यक्ष सहित थाने में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को आगंतुको के साथ विनम्रता/शालीनता पूर्वक पेश आने, उनकी समस्याओं को हल करने हेतु हर संभव प्रयास करने, उन्हे आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति करने, बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने, उनके साथ भाषा का सही प्रयोग करने तथा उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया. साथ ही वाहन जांच के क्रम में वृद्ध/लाचार/बीमार व्यक्तियों तथा रेल/हवाई यात्रा एवं आवश्यक/आपातकालीन कार्य के लिए जाने वाले व्यक्तियों को अनावश्यक अधिक समय तक रोक कर उनका समय बर्बाद न करने तथा संदिग्ध, ट्रिपल लोडिंग एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को सघन जांच कर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *