हथकड़ी सरकाकर कैदी फरार बाहर घूम रहे थे दो चौकीदार ; दो सिपाही घर पर कर रहे थे आराम ; उपचार के दौरान छपरा सदर अस्पताल से हुआ फरार

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा जिले में हथकड़ी सरकाकर कैदी के भागने की घटनाएं आम हो चुकी है, लेकिन ताजा मामला छपरा सदर अस्पताल से सामने आया है. जहां कैदी को कमरे में बंद कर दो चौकीदार बाहर घूम रहे थे. जबकि दो सिपाही घर पर आराम फरमा रहे थे. इतनी देर में कैदी हथकड़ी के रस्सी के सहारे ही खिड़की से लटककर भाग निकलने में सफल रहा.

बता दें कि बनियापुर थाना पुलिस के द्वारा शराब के मामले में थाना क्षेत्र के बेदौली भगवानपुर निवासी स्वर्गीय शिव शिवमंगल महतो के 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया था. जिसे मंडल कारा भेज दिया गया लेकिन वहां उसके अचेत होकर गिरने के बाद उसे पुनः छपरा सदर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया था. जहां उसका कमान दो चौकीदार एवं दो सिपाही को सौंपा गया था.

जिसमें बनियापुर थाना के दो सिपाही प्रकाश चंद्र एवं महिला सिपाही प्रिया भारती के साथ दो चौकीदार व्यास मांझी और संजय मांझी कमान के साथ उसे उपचार कराने के लिए छपरा सदर अस्पताल आए थे. जहां दोनों सिपाही अस्पताल छोड़ कर घर चले गए, जबकि दोनों चौकीदारों उसे कमरे में बंद कर बाहर टहल रहे थे.

इतनी देर में विचाराधीन कैदी हथकड़ी के रस्सी के सहारे कमरे की खिड़की से लटक कर भाग निकलने में सफल रहा और पुलिस उसे ढूंढती रह गई फिलहाल इस सूचना के बाद बनियापुर थाना पर हड़कंप मचा हुआ है और पुलिसकर्मी उसकी तलाश में गांव की खाक छान रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *