15 शिक्षकों से भरी नाव पलटी ; नाविकों ने सभी को बचाया

0 minutes, 0 seconds Read

BETIYA DESK –  बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा होते होते बच गया, क्योंकि विद्यालय जा रहे 15 शिक्षकों से भरी नाव नदी में पलट गई. हालांकि स्थानीय ग्रामीण और नाविकों की तत्परता के कारण सभी को नदी से बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि 15 टीचर नाव से दियारा जा रहे थे, तभी बैरिया के पटजीरवा घाट पर यह हादसा हुआ. टीचरों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ है. गनीमत यह है कि सभी शिक्षकों को सुरक्षित निकाल लिया गया. सुरक्षित निकाले गए टीचर ने बताया एक महिला टीचर को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

हादसे का शिकार हुए टीचरों ने बताया कि अब अटेंडेंस बनाना अनिवार्य हो गया है. इस वजह से बेतिया के जिला मुख्यालय से रोजाना ये टीचर दियारा के विभिन्न स्कूलों में जाते हैं. बैरिया के पटजीरवा घाट पर एक नाव में जैसे ही 15 टीचरों से भरी नाव रवाना होती है तभी सामने से आ रही दूसरी नाव से टकरा जाती है. इस वजह से टीचरों से भरी नाव नदी में पलट गई. नदी में नाव के पलटते ही सभी टीचर डूबने लगे तभी घाट पर मौजूद गांव के दूसरे लोग हल्ला मचाने लगे, जिसके बाद आसपास के लोग नदी में गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसके बाद घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

टीचरों का कहना है कि इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी खैर खबर लेने कोई नहीं आया. उनका कहना है कि टीचरों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने के लिए कई तरह के सुरक्षा मापदंड तय किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं दिखता है. टीचर अपने बूते ही स्कूल पहुंचते हैं. इससे पहले बैरिया थाना क्षेत्र के सरेया मन में 14 फरवरी को नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में तीन बच्चियों और एक किशोरी समेत पांच लोग डूब गए थे. एक महिला और दो बच्चियों को बचा लिया गया, लेकिन एक बच्ची और एक किशोरी की मौत हो गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *