रास्ते से ट्रैक्टर हटाने के विवाद में चाकूबाजी ; दो युवकों को चाकू घोंप किया गंभीर

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK-   सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत नवलपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर चाकू बाजी की घटना हुई है. जिसमें दो युवकों को चाकू घोंपकर गंभीर किया गया है. दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. जख्मी में दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी लोरिक राय का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव एवं स्थानीय निवासी जय किशोर प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है. बताया जा रहा है कि अमन छपरा के जटुआ गांव का मूल निवासी है, जो कि अपने फुआ के यहां दाउदपुर गया था. अमन और अखिलेश खेत की तरफ गए थे,

जहां अखिलेश बोझा लेकर घर आ रहा था. उसी दौरान बीच रास्ते पर ट्रैक्टर लगा हुआ था और ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद बात मारपीट में बदल गई. उस दौरान उस व्यक्ति ने अखिलेश के सीने में चाकू से वार कर दिया. वही अमन बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके भी बाजू पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया. इस घटना के बाद दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *