घर के कमरे में फांसी लगा कर युवक ने कर ली जीवन लीला समाप्त ; परिवार में छाया मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK  – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. हालांकि कुछ पल बाद ही परिवार वाले वहां पहुंच गए और उसे फंदे से उतरकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत युवक की पहचान जिले के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी योगेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है.

Add

वही इस सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. हालांकि परिवार वाले इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे. वहीं इस घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसके द्वारा खुदकुशी किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. फिलहाल परिवार वाले शव का दाह-संस्कार करने में लगे हुए हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *