हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जा रहे एक ट्रक अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जब्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार में शराबबंदी के बाद उत्तर प्रदेश के बलिया जिला से एक ट्रक अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर के लिए जा रहे शराब को सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर ट्रक के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी दोनों समस्तीपुर जिला के चकमाईसी थाना अंतर्गत कलौनजर गांव निवासी मोनू कुमार सिंह एवं हंसराज कुमार बताए गए हैं.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर अपराध नियंत्रण के देख के दृष्टिकोण से मांझी थाना पुलिस गस्ती पर थी. तभी गुप्त सूचना मिली की एक मिनी ट्रक से अंग्रेजी शराब बलिया से ले जाया जा रहा है. इस सूचना के बाद उनके द्वारा मांझी बलिया पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

उस दौरान पुलिस को देखते ही एक मिनी ट्रक के चालक और खलासी उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ के क्रम उनके द्वारा ट्रक में शराब होने की बात स्वीकार की गई. उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग हरियाला से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे, जहां उनको शराब की डिलीवरी देनी थी.

जिसके बाद उस ट्रक को थाना लाया गया तो ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कुल मात्रा 1193 बताई गई है. वहीं पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक एवं खलासी से शराब माफियाओं के विषय में पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *