छपरा जंक्शन पर ट्रेन से लावारिस की स्थिति में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK-  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12554 से लावारिस स्थिति में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य में शराबबंदी के कारण होने वाले भारी लाभ के कारण बगल के सटे राज्यों से तस्करों द्वारा शराब तस्करी कर लाकर अवैध रूप से लाया जा रहा है. जिसको देखते हुए छपरा जंक्शन पर सभी ट्रेनों की गहन तलाशी ली जा रही है.

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र संयुक्त चेकिंग व निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 12554 के रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन PF 02 पर आगमन के पश्चात अपराधिक गतिविधि निगरानी व चेकिंग के दौरान पीछे तरफ जनरल कोच के शौचालय के पास एक बजनी प्लास्टिक की बोरी लावारिस हालत मे दिखाई पड़ी. जिसके सम्बन्ध मे आस पास यात्रियों से पूछताछ किया गया लेकिन किसी ने भी उसे अपना होना नहीं बताया.

उक्त बोरी को PF पर उतारकर चेक किया गया तो बोरी के अंदर Mcdonalds No.1 Luxury Supreme Whisky 83 Cane, प्रत्येक 180 ML, कुल कीमत (MRP) 12450 ₹, को जब्त किया गया. छापेमारी टीम में उनि प्रमोद कुमार, कान्स शिवप्रकाश, कांस अमित कुमार त्रिपाठी सभी रेसुब /छपरा जं, उनि संजय कुमार राय, सउनि मिथिलेश शुक्ला CIB/CPR, तथा DPC शत्रुघ्न सिंह GRP आदि शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *