धनतेरस पर खरीदे डायमंड ज्वेलरी 15% डिस्काउंट के बाद मेकिंग चार्ज फ्री : पीएन ज्वेलर्स

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – धनतेरस को लेकर सर्राफा बाजार की चमक चांदनी रात के दुल्हन की तरह सजा हुआ है. ऐसे में सर्राफा बाजार में धमाका ऑफर की बरसात हो रही है. सोने चांदी के आभूषणों के बाद जिस कदर डायमंड ज्वेलरी का क्रेज बढ़ा है, ऐसे में डायमंड ज्वेलरी पर भी विशेष ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में शहर के प्रसिद्ध डायमंड ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आए हैं.

शहर के गुदरी मेन रोड स्थित पीएन ज्वैलर्स धनतेरस पर जिले वासियों के लिए कुछ खास ऑफर लेकर ग्राहकों को आकर्षित करने में लगे हैं. ऑफर पर चर्चा करते हुए पीएन ज्वेलर्स संचालक नागेंद्र कुमार बताते हैं कि यह पहला अवसर है जब डायमंड ज्वैलरी पर 15% की भारी छूट दी जा रही है. वहीं किसी भी डायमंड ज्वेलरी को मेकिंग चार्ज से भी मुक्त रखा गया है. ऐसे में ग्राहक डायमंड ज्वेलरी पर बिना मेकिंग चार्ज दिए 15% की भारी छूट कख लाभ उठा सकते हैं.

वही स्वर्ण आभूषण की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज को भी 50% से कम कर के लिया जा रहा है. इसके साथ ही पीएन ज्वेलर्स के द्वारा एक्सचेंज ऑफर का भी धमाका ऑफर चलाया जा रहा है. जिसमें किसी पुराने सोने के आभूषण पर उसका 100 फ़ीसदी मूल्य दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में ग्राहक अगर पुराने स्वर्ण आभूषण को बदलकर नया आभूषण खरीदते हैं तो उन्हें उनके पुराने सोने का भी 100 प्रतिशत मूल्य एक्सचेंज ऑफर में प्राप्त हो सकेगा. इसके बाद वे मनपसंद स्वर्ण आभूषण ले सकेंगे जो कि उनके बजट में आएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *